फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत-यूरोप हेल्थकेयर इनोवेशन संवाद में जिम्स-सीएमई ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिल्ली एम्स में आयोजित भारत-यूरोप हेल्थकेयर इनोवेशन डायलॉग कार्यक्रम में जिम्स के सीएमई ने भागीदारी की। कार्यक्रम का नेतृत्व यूरोपीय आयोग के अनुसंधान एवं नवाचार विभाग की उप महानिदेशक मारिया क्रिस्टीना रूसो ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन एम्स नई दिल्ली के निदेशक डॉ. एस. श्रीनिवास ने किया।
विज्ञापन

जिम्स-सीएमई को इस उच्च स्तरीय संवाद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें संस्थान के स्टार्टअप्स ने भारत में डिजाइन और प्रमाणित स्वास्थ्य समाधानों का प्रदर्शन किया। ये समाधान सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों में वास्तविक नैदानिक जरूरतों के जवाब में विकसित किए गए हैं। जिम्स-सीएमई के सीईओ डॉ. राहुल ने कहा कि यह सहभागिता उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से जिम्स द्वारा निर्मित नवाचार इकोसिस्टम की मजबूत मान्यता और चिकित्सक-नेतृत्व वाले, संस्था-संचालित नवाचार के बढ़ते महत्व की पुष्टि करती है। इस उच्च स्तरीय भारत-यूरोप संवाद का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें