फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाला चोक...सड़क पर भर रहा पानी, हादसे का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

-
माई सिटी रिपोर्टर।
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-5 के एल ब्लॉक में नाला चोक होने की वजह से पानी सड़क पर भर रहा है। इस कारण सड़क और नाले का लेवल एक हो जाने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। यहां के उद्यमियों ने बताया कि यूपीसीडा को कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


उद्यमियों ने बताया कि बीते कई सालों से यह समस्या जस-की-तस है। नाले के पास लगने वाले बाजार की सारी गंदगी इसी नाले में डाल दी जाती है। इससे नाला चोक हो गया है और पानी आगे नहीं जा पा रहा है। उद्यमी संदीप गुप्ता ने बताया कि कई बार यहां वाहन भी खराब हो चुके हैं। खानापूर्ति के नाम पर केवल नाले के किनारे रिफ्लेक्टर टेप लगा दिया गया। कंपनियों के कर्मचारी भी शिकायत कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें