फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की लापरवाही नोएडा की सड़कों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के धरने की वजह से एनएच-9 के रास्ते वाहन दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। तीन महीने से ज्यादा समय से लोग परेशानी झेल रहे हैं। इस बीच गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही नोएडा की सड़कों पर भारी पड़ रही है। शनिवार को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने जाम में फंसे तो मामूरा चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई से हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

एनएच-9 पर बिगड़ रही यातायात व्यवस्था से शहर में सुबह-शाम पीक टाइम में लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ रहा है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क साधकर व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा है।
मॉडल टाउन अंडरपास के रास्ते गाजियाबाद व हापुड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर गाजियाबाद की सीमा में अवैध ऑटो स्टैंड, बस स्टैंड और सड़क पार करते पैदल यात्री जाम का सबब बन रहे हैं। इसका असर अंडरपास के रास्ते नोएडा के सेक्टर-62 तक लंबे जाम के रूप में दिख रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि एनएच-9 पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के कर्मी मौजूद नहीं रहते हैं। कई बार नोएडा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गाजियाबाद में जाकर यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ती है।
गाजीपुर बॉर्डर बंद होने पर मॉडल टाउन पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के बाद भी गाजियाबाद पुलिस का अलर्ट नहीं होना आम जन की परेशानी का सबब बन रहा है। इसको ध्यान में रख गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधकर समस्या से अवगत कराया गया है।
डीसपी ने ली बैठक दिए निर्देश
रविवार को डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर उन्हें ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहने के दिशानिर्देश दिए। डीसीपी ट्रैफिक अब खुद सड़कों पर औचक निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लेंगे।
एलिवेटेड रोड पर लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है, क्योंकि गाजियाबाद से दिल्ली के बीच वाहनों की आवाजाही इसी रास्ते हो रही है। यहां अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो जाम से निपटने के लिए एलिवेटेड रोड के ऊपर और नीचे से आने वाले वाहनों को रोककर बारी-बारी से निकाल रहे हैं। फेज-तीन थाने के सामने बना कट बंद कर दिया गया है। सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर बने कट को बंद करने की भी तैयारी की जा रही है।
लिंक रोड पर पलटी कार, लगा लंबा जाम
रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रेटर नोएडा की ओर से आ रही एक कार दलित प्रेरणा स्थल के सामने पलट गई। हादसे के थोड़ी ही देर बाद लिंक रोड से लेकर एक्सप्रेसवे तक लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को बीच सड़क से हटवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें