फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्थला गोलचक्कर पर डायवर्जन के लिए खोली सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पर्थला गोलचक्कर पर फ्लाईओवर के निर्माण को गति देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रूट डायवर्जन की तैयारी शुरू कर दी है। गोल चक्कर के रास्ते एनएच-9 से सोरखा, सेक्टर-80 के बीच सीधी आवाजाही को बंद किया जाएगा। इससे पहले वाहन चालकों की सहूलियत के लिए एनएच-9 की ओर से किसान चौक की बायीं ओर सर्विस लेन को खोला गया है।
विज्ञापन

पर्थला गोलचक्कर चौराहे पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों का दबाव रहता है। रास्ते पर सेक्टर-71 चौराहे से किसान चौक की दिशा में 80.83 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनवाया जा रहा है। परियोजना पर अभी गोलचक्कर के अंदर काम चल रहा है, लेकिन फ्लाईओवर के रैंप बनाने के लिए अब प्राधिकरण बाहर निर्माण कार्य शुरू करेगा, जिसके लिए रूट डायवर्जन करना पड़ेगा। रूट डायवर्जन से पहले वैकल्पिक मार्ग के लिए सर्विस लेन के चौड़ीकरण और बंद सर्विस लेन को खोलने का काम किया जा रहा है। एनएच-9 की ओर से आने वाली सड़क की सर्विस लेन खोलकर इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पर्थला गोल चक्कर के रास्ते सेक्टर-71 से किसान चौक के बीच सीधी आवाजाही जारी रहेगी। एनएच-9, छिजारसी, बहलोलपुर की ओर से सेक्टर-123, सोरखा, सेक्टर-80 के बीच वाहन सीधी आवाजाही नहीं कर सकेंगे। आठ से दस महीने तक रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें