फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजनगर एक्सटेंशन में जीडीए और पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में अतिक्रमण हटाती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
विज्ञापन
गाजियाबाद। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को जीडीए के अधिकारियों ने पुलिस की टीम के साथ राजनगर एक्सटेंशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे जाम का सबब बन रहे अवैध निर्माणों को तोड़ने के साथ ही शराब की दो दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जीडीए सचिव राजेश सिंह ने बताया कि प्रवर्तन जोन 1 के प्रभारी के नेतृत्व में राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के अंतर्गत जूडियो व वीवीआईपी माॅल के बाहर फुटपाथ एवं सड़क पर अतिक्रमण करते हुए निर्माण कर लिया गया था, जिसे दोनों ओर से पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण के चलते इलाके में अक्सर जाम की समस्या हो रही थी। इसकी वजह से लोग घंटों जाम की समस्या से परेशान हो रहे थे। जीडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए ये निर्माण तोड़ दिए। इसके अलावा 24, 30 और 40 मीटर चौड़ी सड़कों पर भी अस्थाई दुकानों तथा पटरी पर किए गए अतिक्रमण के चलते लोगों को काफी समस्या हो रही थी। राजनगर रेजीडेंसी के सामने एंगल के सहारे रेस्टोरेंट व दुकानें भी संचालित की जा रही थी, जिसको ध्वस्त कर दिया गया। इसी लाइन में संचालित शराब की दुकान भी को सील किया गया। राजनगर एक्सटेंशन की 45 मीटर चौड़ी रोड पर एंगल के सहारे लगभग 400 वर्ग मीटर में संचालित शराब की दुकान को भी सील किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें