फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में गौतमबुद्घनगर सभी कमिश्नरेट में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जनपदों में चौथा स्थान, दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से होती है मॉनिटरिंग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
गौतमबुद्घनगर को मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड में प्रदेश के सभी कमिश्नरेट में प्रथम स्थान मिला है। वहीं, प्रदेश के सभी जनपदों में चौथा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड से शासन स्तर से पुलिस के कामों की समीक्षा की जाती है। गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट ने डायल 112 से लेकर अन्य सराहनीय कार्यों को लेकर बेहतर काम किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में पुलिस विभाग के विभिन्न शाखाओं और ईकाइयों की कार्रवाई के 51 बिंदुओं पर आकलन किया जाता है। इस बार 31 बिंदुओं पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को ए और ए प्लस रैंकिंग मिली है। पुराने केस का निस्तारण करने, गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया पर कार्रवाई करने और विभिन्न प्रकार के सत्यापन के लिए त्वरित कार्रवाई के कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की रैंकिंग अव्वल रही है। डायल 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम, कुल पंजीकृत शिकायतें एवं निस्तारण, 1090, अग्नि सुरक्षा एनओसी जारी करने की कार्रवाई, आग लगने की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया, महिलाओं से संबंधित अपराधों में हुई कार्रवाई, पॉक्सो ऐक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही, एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई, वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी, गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत हुई कार्रवाई, गुंडा व एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के नागरिक सत्यापन आदि बिंदुओं पर कमिश्नरेट गौतमबुद्घनगर का काम बेहतर रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि कमिश्नरेट पुलिस आम लोगों की सुरक्षा को लेकर बेहतर काम कर रही है। लोगों को अधिक सुरक्षित करने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें