फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर: अदम्य साहस दिखाने वाले 15 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अदम्य साहस दिखाने और ड्यूटी पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के 12 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक एडिशनल डीसीपी और एसीपी भी शामिल हैं। बुधवार सुबह पुलिस लाइन में होने वाले परेड समारोह के बाद पुलिसकर्मियों को डीजी डिस्क पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी सुहास एलवाई परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

डीजी डिस्क सम्मान पाने वाले सभी पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा जोन के हैं। इनमें एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय व एसीपी महेंद्र सिंह देव को गोल्ड डिस्क और सब इंस्पेक्टर अनुज, सिपाही संजीव, संदीप मलिक व कुलदीप को डीजी डिस्क देकर सम्मानित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को पेचकस गिरोह का जल्द खुलासा करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। पेचकस गिरोह ने एक के बाद एक कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इसकी सूचना शासन स्तर तक थी। वहीं, एसटीएफ के पुलिसकर्मी गौरव तोमर, अमित चिकारा व आकाश राजौरा को डीजी डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। एसटीएफ के ही सुनील कुमार को शौर्य सम्मान मिलेगा। इधर, जिला कारागार अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह को सिल्वर और डिप्टी जेलर सुनील दत्त मिश्रा व हेड जेल वार्डर अख्तर आबिद को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें