फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जिले में सबसे तेज गति से चल रहा है। शनिवार को रिपोर्ट जारी कर स्वास्थ्य विभाग ने यह दावा किया है। कोविड वैक्सीनेशन परफॉरमेंस रिपोर्ट कार्ड के अनुसार 27 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले को 99,500 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 96.96 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में पहला पायदान हासिल किया है। पांच दिन में 96,479 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं, 96.62 प्रतिशत के साथ लखनऊ दूसरे और 89.45 प्रतिशत के साथ गाजियाबाद तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

जिले में टीके की पहली डोज का लक्ष्य करीब 15.89 लाख निर्धारित किया गया था। जबकि, शनिवार तक आंकड़ा 17.6 लाख पार कर गया। अब तक 7.86 लाख लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। दोनों डोज मिलाकर तक आंकड़ा 24.93 लाख पहुंच गया है। हालांकि, दैनिक लक्ष्य की तुलना में 20 से 30 फीसदी कम टीके लग रहे हैं। इस कारण विभाग को लगातार टीकाकरण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ रहा है, ताकि साल के अंत तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई जा सके। प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिले को लक्ष्य दिया जा रहा है।
कल 28 केंद्रों पर लगेंगे 11 हजार टीके
सोमवार को जिले के 28 सरकारी केंद्रों पर करीब 11 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सभी केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसे कोविन पोर्टल पर भी अपडेट किया जाएगा। सबसे ज्यादा 1500 टीके सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल और इतने ही टीके जिम्स ग्रेटर नोएडा में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, शनिवार को जिले के 23 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाई जा रही है। इसके तहत इस बार 7113 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कवर करना प्राथमिकता है। लक्ष्य की तुलना में ज्यादा लोगों को टीके लगाने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन

- डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सीएमओ, गौतबुद्ध नगर
आसपास के जिलों का रिपोर्ट कार्ड
जिला लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
गाजियाबाद 2,44,400 2,18,623 89.45
अलीगढ़ 2,66000 1,73,576 65,25
बुलंदशहर 2,18,700 1,34,588 61.54
मथुरा 1,57,700 96,873 61.43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें