फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीसरी मंजिल से गिरा गाटर कारोबारी की कमर के हुआ पार, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कमला मार्केट में हादसा, स्कूटी पर निकला था युवक, एक घंटे की मदद से कटर की मदद से काटा गाटर
विज्ञापन

गाटर का सवा फीट हिस्सा फंसे होने से एलएनजेपी अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कमला मार्केट इलाके में शनिवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जर्जर मकान की तीसरी मंजिल से लोहे का एक भारी भरकम गाटर स्कूटी सवार कारोबारी आसिफ (35) पर गिर गया और कमर से घुसकर कूल्हे से पार हो गया। आसपास मौजूद लोग उसकी मदद को भागे।
विज्ञापन

शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि वह युवक की मदद कैसे करें। गाटर को खींचकर निकालने से युवक की जान जा सकती थी। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने दुकान से लोहे को काटने वाला कटर मंगाया। करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद गाटर के बड़े हिस्से को काटकर अलग कर दिया गया। युवक की कमर में करीब सवा फीट गाटर का टुकड़ा फंसा रहा। इसी हालत में युवक को फौरन एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल में युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल युवक की सर्जरी करने करेगा। पुलिस के अनुसार, आसिफ परिवार के साथ पुरानी दिल्ली के कूचा पंडित, गली वकील वाली में रहता है। परिवार में पत्नी व एक बच्चा है। शनिवार दोपहर आसिफ स्कूटी पर किसी काम से निकला था। इस बीच जीबी रोड के पीछे, शाहगंज रोड पर जर्जर मकान की तीसरी मंजिल से गाटर ऊपर आ गिरा। लोगों ने बताया कि इमारत उस्मान की है। हादसे के बाद उस्मान आसिफ को अस्पताल ले गया। गाटर के साथ छज्जे का कुछ हिस्सा भी सड़क पर गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें