फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेबल टेनिस में गर्व सिंघला ने जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। मुरादाबाद में आयोजित चौथे यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के गर्व सिंघला ने दोहरा खिताब जीता। यूथ बॉयज अंडर-19 के फाइनल में उन्होंने गाजियाबाद के अर्नव पंवार को 11-8, 11-9, 12-10 से हराया। इसके बाद जूनियर बॉयज अंडर-17 के फाइनल में प्रयागराज के आर्यन कुमार को 4-11, 11-3, 11-6, 11-6 से मात दी।
विज्ञापन




यूथ गर्ल्स अंडर-19 में समृद्धि शर्मा उपविजेता रहीं। आयुषी सिंघल ने महिला और यूथ गर्ल्स अंडर-19 के सेमीफाइनल तक जगह बनाई। हॉप्स बॉयज अंडर-11 में हरसाहज सिंह मोहल और कैडेट बॉयज अंडर-13 में आर्यवीर बोरा भी सेमीफाइनल तक पहुंचे। जूनियर बॉयज में मनीत भट्ट, सब-जूनियर गर्ल्स में श्रेया कुकरेती और हॉप्स गर्ल्स में आरुही ठाकुर व रिसिका मेहर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें