फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों का सरगना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम सेक्टर-62 में अंतरराज्यीय गो तस्कर गिरोह के सरगना साहिल को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर 15 हजार का इनाम था। पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार टीम के साथ सेक्टर-62 में शाम को टेक महिंद्रा के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक सवार संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हापुड़ निवासी साहिल के पैर में गोली लग गई। साहिल अपने साथी सोनू कसाई व शेखर के साथ काम करता था। साहिल की गाड़ी का इस्तेमाल कमीशन पर बीफ की आपूर्ति करने के लिए किया जाता था। शेखर, सोनू कसाई समेत अन्य गो तस्करों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
कुछ समय पहले ही जेल से छूटा था
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि साहिल हापुड़ से लेकर एनसीआर के कई गो तस्करों से बीफ लेकर दिल्ली के गाजीपुर में राजधानी धर्मकांटा के पास गोदाम में रखता था। यहीं से इसकी सप्लाई कई जगहों पर करता था। साहिल के खिलाफ दिल्ली में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। साहिल कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है।
विज्ञापन

पुलिस की रणनीति रही सफल
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गोकशी को खत्म करने के लिए रणनीति तैयार की गई थी। इसके लिए हाईवे के थानों के साथ मिलकर योजना बनाई गई थी। गाजीपुर मंडी तक जाने वाले रास्तों पर नजर भी रखी जा रही है। पुलिस गोकशी के लिए रूट मैपिंग तैयार कर काम कर रही थी। इसी योजना के तहत अब तक चार गो तस्करों को सेक्टर-62 के आसपास बॉर्डर एरिया में पकड़ा गया। दो बड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें