फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी, लूट के फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में लूट, चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपियों से चोरी की बाइक, तमंचा, लूटे गए दो मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ। उनकी पहचान शिवा व मुकेश निवासी राजीव कॉलोनी, मोहननगर, साहिबाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान लालकुआं की तरफ से बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोकने की प्रयास किया तो वह फैक्टरी की तरफ भागने लगे। पीछा करने के दौरान आरोपियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो इसमें आरोपी शिवा के पैर में गोली लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, शिवा को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों से जो बाइक बरामद हुई, उसको उन्हाेंने चोरी किया था। बरामद हुए दो मोबाइल भी आरोपियों ने हाल ही में राहगीरों से छीने थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पुलिस जांच कर रही है। आरोपी शिवा मूलरूप से रामपुर, मनिहारन, सहारनपुर व मुकेश ग्यासपुर, अतरौली, अलीगढ़ का रहने वाला है। दोनों की लंबे समय से जान पहचान है। दोनों ने कबूला कि उनके पास कोई काम नहीं था। अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने लोगों को लूट, छिनैती व चोरी का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें