फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्ती टूटने पर परेशान कर रहा युवक, फोटो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्ती टूटने पर परेशान कर रहा युवक, फोटो वायरल करने की धमकी
विज्ञापन

-सेक्टर-24 थाने में युवती ने दर्ज करवाई प्राथमिकी, पुलिस ने शुरू की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने पूर्व दोस्त पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। युवती का आरोप है कि रिश्ता खत्म करने के बाद उसका दोस्त उसे लगातार परेशान कर रहा है। थाना पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन




थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि उसकी दिल्ली के संगम विहार निवासी उमेश की दोस्ती काफी समय पहले हुई थी। दोनों नोएडा की अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते थे। उमेश के गलत व्यवहार के कारण युवती ने कुछ माह पहले उससे बात करना बंद कर दिया था। उसने उमेश से अपना रिश्ता भी खत्म कर लिया था। इस बात से उमेश नाराज था। आरोप है कि रिश्ता खत्म होने पर उमेश ने युवती के रिश्तेदारों और जानकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश भेजे। उसने कार्यालय के कर्मचारियों को फोन भी किया। उमेश उन्हें बता रहा था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। उसने यह भी कहा कि युवती ने उसे धोखा दिया है। युवती ने उमेश से बात कर विरोध किया, तो उसने उसे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। उमेश ने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी थी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी तथ्यों पर थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें