फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब पीने से रोकने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-27 में शराब पीने से रोकने पर युवक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख रुपये का पेन, 75 हजार रुपये कैश और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घटना आठ अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे की है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित राम किशोर सिंह सेक्टर-27 स्थित बी-95 स्थित घर में रहते हैं। बृहस्पतिवार रात वह दिल्ली सुप्रीम कोर्ट से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास कार में बैठकर चार लोग शराब पी रहे थे। जब उन्होंने इसके लिए मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी जेब से 75 हजार रुपये, 1.25 लाख रुपये कीमत का पेन और मोबाइल छीन ले गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें