फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल स्टोरों पर एफएसडीए का छापा, भरे 11 नमूने

Sat, 04 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
एक मेडिकल स्टोर पर जांच करती खाद्य सुरक्षा औष​धि प्रशासन की टीम - फोटो : एक मेडिकल स्टोर पर जांच करती खाद्य सुरक्षा औष​धि प्रशासन की टीम
विज्ञापन
बाराबंकी। एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को डीएम के आदेश पर मेडिकल स्टोर में बिकने वाले फूड सप्लीमेंट की जांच की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने फतेहपुर में तीन मेडिकल स्टोरों से 11 नमूने जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकिता यादव, सलिल कुमार व औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने शुक्रवार को फतेहपुर तहसील में तीन मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान टीम ने वर्मा एजेन्सीज, श्याम सुंदर मेडिकल भगौली रोड और सुमित मेडिकल स्टोर से 11 नमूने भर कर जांच के लिए भेजे। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया कि विभाग से फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य है, जिनके पास लाइसेंस नहीं होगा उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें