फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से उमस भरी गर्मी से निजात, किसानों को भी फायदा

Sat, 04 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
 अकबरपुर में शुक्रवार को बारिश के दौरान टांडा रोड से निकलते लोग। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार झुलसाने वाली धूप और उमस से परेशान जनता को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और दोपहर बाद हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। किसानों को भी बारिश से राहत मिली है।
विज्ञापन

बुधवार की रात भी शहर और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन शुक्रवार को बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। शहर में दोपहर करीब दो बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद तेज बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें थम से गई। कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का सिलसिला करीब दो घंटे तक जारी रहा। बसखारी, जलालपुर, भीटी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को हुआ बदलाव शनिवार को भी नजर आएगा। इससे अधिकतम तापमान में और गिरावट संभव है।
बॉक्स
हवा चली तो होगा नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने बताया कि बारिश के कारण तिल वाले किसानों को हल्का नुकसान हो सकता है। धान किसानों को हवा चलने से नुकसान होगा। चनहा चौराहा के आसपास हवा चलने के कारण कुछ स्थानों पर फसल गिरी है, हालांकि आने वाले दिनों में मौसम खुलेगा तो फसल अधिक प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें