बाराबंकी। एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को डीएम के आदेश पर मेडिकल स्टोर में बिकने वाले फूड सप्लीमेंट की जांच की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने फतेहपुर में तीन मेडिकल स्टोरों से 11 नमूने जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकिता यादव, सलिल कुमार व औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने शुक्रवार को फतेहपुर तहसील में तीन मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान टीम ने वर्मा एजेन्सीज, श्याम सुंदर मेडिकल भगौली रोड और सुमित मेडिकल स्टोर से 11 नमूने भर कर जांच के लिए भेजे। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया कि विभाग से फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य है, जिनके पास लाइसेंस नहीं होगा उन पर कार्रवाई की जाएगी।