फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली बना रही धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में रहने वाली एक युवती ने सहेली और उसके दोस्त पर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने और मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। परिजन ने सोमवार को पीड़िता को लेकर महिला शक्ति सामाजिक समिति से मिले और मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस गाजियाबाद का मामला बताकर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। अब पीड़ित पक्ष मामले की शिकायत आला अधिकारियों से करेगा। महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा ने बताया कि युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। सोमवार को परिजन युवती को लेकर आए थे। युवती ने बताया कि उसकी सहेली और उसका दोस्त धर्मपरिवर्तन के लिए बार-बार कॉल कर दबाव बना रहे हैं। कई बार मना करने के बाद भी आरोपी लगातार कॉल कर परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत लेकर महिला समिति और पीड़िता सूरजपुर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने गाजियाबाद का मामला बताकर केस दर्ज नहीं किया है। अब, वह इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से करेंगे।
विज्ञापन

अवकाश प्राप्त कर्नल के खाते से 3.5 लाख रुपये निकाले
साइबर अपराधियों ने एक कर्नल के खाते से 3.5 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-29 के अरुण विहार निवासी कर्नल एसपीएस यादव (अवकाश प्राप्त) ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ दिन पहले राहुल नाम के युवक ने फोन किया था। पत्नी की उससे बात हुई थी। आरोपी ने बातों में फंसाकर कुछ जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेनानायक बनकर सेल्स एक्जीक्यूटिव को ठगा
साइबर अपराधियों ने खुद को सेनानायक बताकर सेल्स एक्जीक्यूटिव से 8100 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। साइबर सेल की जांच के बाद कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-128 शाहपुर गांव निवासी अमित नोएडा की एक कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव हैं। उन्होंने शिकायत की है कि सेक्टर-128 स्थित जेपी विश टाउन में एक फ्लैट को किराये पर देने के लिए मैजिक ब्रिक्स साइट पर विज्ञापन डाला था। कुछ दिन पहले एक शख्स ने भारतीय सेना में नायक बनकर उनसे संपर्क किया और फ्लैट किराये पर लेने की बात कही। सौदा होने पर आरोपी ने एडवांस पेमेंट देने के नाम पर कुछ जानकारी ले ली। इसके बाद उनके खाते से 8100 रुपये निकाल लिए। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें