फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर जालसाजों के निशाने पर महिलाएं: आसानी से बना रहे शिकार, इन टिप्स को अपनाकर खुद को रखें सुरक्षित

Sat, 28 Jan 2023 07:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : BBC
महिलाएं भी साइबर जालसाजों के निशाने पर हैं। बीते दो दिनों में तीन ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ई-मेल व व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया गया। इन महिलाओं की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

सेक्टर-119 में रहने वाली अमृता श्रीवास्तव ने सेक्टर-113 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जालसाजों ने उन्हें ई-मेल पर एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने के बाद गूगल फॉर्म के माध्यम से जानकारी अपडेट कराने के लिए कहा। इसके बाद उनके दो बैंक खातों से 2.20 लाख रुपये निकाल लिए। दूसरा मामला सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के होशियारपुर गांव का है, जिसमें साइबर जालसाजों ने अनिता नामक महिला को व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर पेटीएम अपडेट करने का झांसा देकर 40 हजार रुपये खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन

2 of 5
cyber crime
वहीं, तीसरी घटना फेज-वन थाना क्षेत्र के हरौला की है। यहां रहने वाली कविता को ई-मेल के माध्यम से घर बैठे काम करने का झांसा देकर बैंक से जुड़ी जानकारी लेकर साइबर जालसाजों ने 60 हजार रुपये ठग लिए। इस तरह के बढ़ते मामलो को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ समाचार: साइबर क्राइम का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
लिंक क्लिक करने से पहले बरतें सावधानी
हर माह करीब दस से बारह ऐसे मामलों की शिकायतें आती हैं, जिसमें ई-मेल या व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक को क्लिक कराकर ठगी की जा रही है। कई बार जालसाज घर बैठे मोटी कमाई और लुभावने ऑफर का झांसा देकर भी ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने व किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले सही और गलत का निर्णय कर लेना बेहतर साबित होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एप डाउनलोड करने में बरतें सावधानी
मोबाइल पर एप डाउनलोड करने समय सावधानी बरतें। अधिकांश एप वह सारी अनुमति ले लेते हैं, जिनकी उन्हें कोई जरूरत नहीं होती। इससे बचने के लिए एप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल डाटा बंद करें और मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर एप की परमिशन को हटा दें। कई ऑनलाइन शॉपिंग बेवसाइट पर भी डेबिट कार्ड आदि की जानकारी सेव हो जाती है, जिसे सेंटिग में जाकर हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cyber crime
क्या हैं बचने के तरीके
  • संदिग्ध ई-मेल को क्लिक करने से बचें
  • यूजर्स अपने पासवर्ड को किसी से साझा न करें।
  • सोशल मीडिया अकाउंट को लॉक करके रखें।
  • लुभावने ऑफर के झांसे में आकर किसी लिंक को क्लिक करने से बचें।
  • उन्हीं साइट के लिंक पर जाने का प्रयास करें जिनसे आप परिचित हैं।

कई ऐसी शिकायतें मिली हैं, जिसमें महिलाओं से ई-मेल या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ठगी की गई।थोड़ी सी सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है। -रीता यादव, साइबर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें