इसके साथ ही युवती के पास अपनी एक अच्छी सी फोटो को भी भेज दिया। आरोपी से बातचीत होने के बाद युवती उस पर विश्वास करने लग गई थी। इस दौरान आरोपी ने उनसे बताया उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। बस एक उनके चाचा हैं, जो इस समय इंडिया में रहते हैं। इसके बाद आरोपी ने युवती के परिजनों से इंडिया में मिलने आने की बात की।
आरोपी ने युवती से इंडिया मिलने आने के लिए टिकट बुक करने की बात की और कहा कि उसके अकाउंट में सिक्योरिटी कारणों से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। वह उन्हें इंडिया आकर वापस कर देगा। जिसके बाद युवती ने आरोपी के खाते में 85 हजार रूपये फ्लाइट टिकट के लिए ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद एक फर्जी टिकट बुक होने का मैसेज भी आरोपी ने युवती के पास भेजा था। जिसके कारण उनको उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद युवती के पास एक महिला ने फोन किया और खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारी होने का दावा किया। इस दौरान आरोपी महिला ने युवती से बताया उन्होंने वेद अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास करीब आठ करोड़ रुपये कीमत के विदेशी मुद्रा और जूलरी मिली है। वेद अरोड़ा सारे गिफ्ट आपके नाम पर ला रहे थे।
इसके बाद मनी लॉंड्रिंग में फंसाने की धमकी भी दी। पूरे मामले को निपटा देने के लिए उनसे कई बार में कुल 9 लाख 50 हजार रूपये वसूल लिए। जब रुपये की और मांग बढ़ी तब उनको ठगी का अहसास हुआ। इसकेबाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।