फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से शहर की हवा जहरीली, निगम के प्रबंध नाकाफी

विज्ञापन
शनिवार को फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाया रहा स्मॉग। संवाद - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवाली के 10 दिन बाद भी शहर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं दिख रहा है। दूषित हवा में लोगों का दम घुट रहा है। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के प्रबंध नाकाफी साबित हो रहे हैं। अधिकारी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों को लागू करने में कोताही बरत रहे हैं। हालात खराब होने के बाद भी सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। कंस्ट्रक्शन साइटों पर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि यदि प्रदूषण की यही स्थिति रही तो जल्द ही शहर गैस चैंबर में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 423 दर्ज किया गया। सुबह व शाम के समय आसमान में स्मॉग भी दिखाई दिया। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग अधिकारियों के प्रदूषण नियंत्रण के दावे फेल साबित हुए। इन दावों का शहर में कोई असर दिखाई नहीं दिया। जिस कारण सांस और दमा के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने किए दावे
निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की तरफ से प्रदूषण नियंत्रण को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं। प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमों के गठन की भी बात कही जा रही है। निगम ने 3200 से अधिक कर्मचारियों को सफाई के लिए सड़कों पर उतारा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा निर्माण साइटों पर एंटी स्मॉग गन लगाने के आदेश हैं। इन सब प्रयासों के बावजूद प्रदूषण पर कोई खास लगाम लगती दिखाई नहीं दे रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टर-30 में हालात सबसे खराब
शुक्रवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 460 दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में 37 अंक की कमी आई। यह 423 तक पहुंच गया। शहर में अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो इंडस्ट्रयिल एरिया सेक्टर-30 क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 430 रहा। वहीं सेक्टर-11 में एक्यूआई का स्तर 423 और सेक्टर-16ए क्षेत्र में 426 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें