फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 रुपये के लिए दो भाइयों ने कार से कई बार कुचलकर युवक को मार डाला

विज्ञापन
ईकोटेक -1 थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। घरबरा गांव में सोमवार शाम सिर्फ 300 रुपये के विवाद में दो भाइयों ने एक दुकानदार की कार से कुचलकर हत्या कर दी। ट्रेन का रिजर्वेशन रद्द कराने पर रिफंड काटने पर दुकानदार का आरोपियों से विवाद हुआ था। दोनों ने पहले स्विफ्ट डिजायर कार से 80 की रफ्तार से दुकानदार को टक्कर मारी। फिर मदद के लिए चिल्ला रहे युवक पर दोनों ने कई बार कार चढ़ा दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। लोगों ने घायल को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एडीसीपी विशाल पांडेय के अनुसार, घरबरा गांव निवासी सतवीर शर्मा के बेटे नितिन शर्मा की गांव की मार्केट में ट्रेन के रिजर्वेशन और मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। कुछ दिन पहले गांव निवासी नकुल और अरुण उर्फ छोटू ने वैष्णो देवी के लिए रिजर्वेशन कराई थी जिसे रविवार को दोनों ने रद्द करा दिया था। इस पर नितिन ने रिफंड से 300 रुपये काट लिए थे। इस दौरान दोनों युवक दुकान से चले गए, लेकिन अगले दिन दोनों आए और रिफंड अधिक काटने का आरोप लगाकर झगड़ा करने लगे। लोगों ने मामले को शांत करा दिया। दोनों भाई दुकानदार को देख लेने की धमकी देकर चले गए।
सोमवार सुबह दोनों फिर दुकान पर पहुंचे, लेकिन नितिन नहीं मिला। नितिन कासना गया हुआ था। दोनों युवक उसे ढूंढते हुए कासना पहुंच गए। यहां दोनों ने नितिन से मारपीट की और पर्स व दो मोबाइल लूट लिए। मारपीट की जानकारी नितिन ने परिवार के लोगों को दी। ऐसे में वे दोनों युवकों के परिजनों को साथ लेकर कासना पहुंच गए। इस पर आरोपी युवक चले गए। नितिन बाइक लेकर वापस गांव की दुकान में आ गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि नितिन दुकान के पास पहुंचकर बाइक खड़ी करने लगा। इसी दौरान नकुल और अरुण स्विफ्ट डिजायर तेज रफ्तार में लाए और टक्कर मार दी। कार की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही होगी। टक्कर लगने से नितिन उछलकर गिर पड़ा। नितिन बचाव के लिए शोर मचाने लगा, लेकिन दोनों ने कई बार कार को आगे-पीछे कर नितिन को कुचल दिया। परिजन ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी नकुल को पुस्ते के नजदीक बंद कंपनी के पास तिराहे से स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रीढ़-सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, आंत भी फटी
परिजनों का कहना है कि कई बार कुचलने के कारण नितिन की रीढ़ व सिर की हड्डियों में फैक्चर हो गया था। साथ ही, आंत भी फट गई थी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें