फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : ट्रांसमिशन लाइन शिफ्टिंग पूरी, अब तेजी से बनेगा इंटरचेंज

विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


- नवंबर अंत तक वाहनों के लिए खोलने की तैयारी, लाइन शिफ्टिंग के कारण अटका था निर्माण कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जगनपुर-अफजलपुर के पास बन रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के निर्माण में आ रही बड़ी बाधा दूर हो गई है। रास्ते में बाधा बन रही ट्रांसमिशन लाइन को शिफ्ट करने का काम पूरा कर लिया गया है। अब निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। एनएचएआई नवंबर के अंत तक इंटरचेंज को वाहनों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस इंटरचेंज को दिवाली से पहले शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। सितंबर में अधिकारियों ने अक्तूबर तक निर्माण पूरा कर दिवाली पर इसे खोलने का दावा किया था, लेकिन ट्रांसमिशन लाइन शिफ्ट नहीं होने के कारण काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका। अब लाइन शिफ्टिंग पूरी होने के बाद शेष निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा। ट्रांसमिशन निगम के अधीक्षण अभियंता विनय त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें