फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठंड के साथ बढ़ रही धुंध, गोमतीनगर की हवा सबसे खराब

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में दोपहर के वक्त धूप से बचतीं युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सुबह शाम की हवा में ठंड के साथ अब धुंध भी नजर आने लगी है। बृहस्पतिवार को लखनऊ के कई इलाकों में तड़के धुंध (स्माॅग) का असर दिखाई दिया। दिन और रात के पारे में मामूली बढ़त रही, लेकिन माैसम में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन

दिन में अच्छी धूप खिली। अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में आने वाले दिनों में दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त नजर आएगी। शुष्क पछुआ हवा और दिन में तेज धूप खिलने से तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोमतीनगर की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। 169 एक्यूआई के साथ यहां की हवा पीले जोन में दर्ज की गई। लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से पांच जगह हवा पीले जोन में रिकाॅर्ड की गई। सिर्फ कुकरैल की हवा ही हरे श्रेणी में रही। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गोमतीनगर में जहां वायु गुणवत्ता मापक सेंसर लगा है, वहां आसपास निर्माण कार्य की वजह से हवा में धूल के कण ज्यादा हैं। इसी वजह से वहां हवा ज्यादा खराब दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-

गोमतीनगर- 169 - पीला- खराब

तालकटोरा - 161 - पीला- खराब
अलीगंज- 147 - पीला - खराब
लालबाग-138- पीला - खराब
बीबीएयू- 140 - पीला - खराब

कुकरैल - 87 - हरा- अच्छा

लखनऊ विश्वविद्यालय में दोपहर के वक्त धूप से बचतीं युवतियां।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें