फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ता कौआ जमीन पर गिरा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
जमीन पर गिरा कौआ। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
उड़ता कौआ जमीन पर गिरा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के नजदीक बृहस्पतिवार को उड़ता हुआ एक कौआ अचानक नीचे गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह देख लोग बर्ड फ्लू की आशंका जताने लगे हैं। पीपल फॉर एनिमल्स की अध्यक्ष कावेरी राणा और ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। इसके बाद पक्षी को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर रोजा जलालपुर गांव में जांच की गई। आशंका है कि कौआ ठंड के कारण जमीन पर गिरा होगा। उसे जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू होने पर एक साथ बड़ी संख्या में पक्षी मरते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हो रहीं बर्ड फ्लू की चर्चाएं गलत हैं। वहीं कावेरी राणा ने बताया कि मामले का पता चलते ही उन्होंने सीडीओ और प्राधिकरण के अधिकारियों को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें