फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी ने जताई चिंता: यूपी के 43 जिलों के पानी में फ्लोराइड का स्तर बेहद खतरनाक, अफसरों से मांगी रिपोर्ट

Tue, 26 Dec 2023 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, नोएडा

सार

एनजीटी ने यूपी सहित 27 राज्यों के मुख्य सचिव के साथ सीजीडब्ल्यूए, केंद्र सरकार के सचिव वन और पर्यावरण को इसकी रोकथाम और बचाव के लिए उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई 15 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixy bay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के 75 में से 43 जिलों के पानी में फ्लोराइड की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। इसमें दिल्ली के नजदीक गौतम बुद्ध नगर व गाजियाबाद भी शामिल हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को भेजी केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सहित देश में 469 जिलों में फ्लोराइड और 230 जिलों में आर्सेनिक की अधिकता मिली है।

विज्ञापन


एनजीटी ने यूपी सहित 27 राज्यों के मुख्य सचिव के साथ सीजीडब्ल्यूए, केंद्र सरकार के सचिव वन और पर्यावरण को इसकी रोकथाम और बचाव के लिए उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई 15 फरवरी को होगी। एनजीटी को 18 दिसंबर को सौंपी रिपोर्ट में सीजीडब्ल्यूए ने माना कि पानी में फ्लोराइड व आर्सेनिक की मौजूदगी लोगों की सेहत के लिए खतरा हैं। भूगर्भ जल में फ्लोराइड की तय मात्रा 1 मिलीग्राम/लीटर है। देशभर के 469 जिलों में फ्लोराइड की मात्रा 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक मिली है।

गौतम बुद्ध नगर में 70 फीसदी निर्भरता भूगर्भ जल पर
विशेषज्ञ भले ही फ्लोराइड वाले पानी को नहीं पीने के लिए कह रहे हों। लेकिन गौतम बुद्ध नगर में अभी भी करीब 70 फीसदी पेयजल आपूर्ति सीधे भूगर्भ जल पर ही निर्भर करती है। बड़ी संख्या में लोगों के पास इस पानी को शोधित करने के जरूरी साधन जैसे आरओ सिस्टम तक उपलब्ध नहीं हैं। गंगाजल की आपूर्ति भी सीमित ही है जिसे भूगर्भ जल में मिलाकर ही नोएडा के अधिकांश इलाकों में आपूर्ति होती है। जिले के दूसरे इलाकों में भूगर्भ जल की पेयजल के लिए स्रोत है।
विज्ञापन


इन जिलों के पानी में फ्लोराइड अधिक
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, औरैया, बांदा, आजमगढ़, बुलंदशहर, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, गोंडा, गाजियाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, महोबा, कांशीरामनगर, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर समेत अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें