फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट आवंटियों को मिलेगी ओटीएस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, ग्रेनो से ऑनलाइन जुड़े अधिकारी
विज्ञापन

- नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ जवानों को किराए पर मिलेगा आशियाना

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की बहुमंजिला आवासीय योजनाओं में फ्लैट खरीदने वाले आवंटियों को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ मिलेगा। सोमवार को हुई 140वीं बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी मिल गई। यह योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। योजना से करीब 2000 आवंटियों को फायदा मिल सकेगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ईडब्ल्यूएस से लेकर 121 वर्गमीटर तक के फ्लैट आवंटियों को इस योजना से राहत मिलेगी। इससे बकाया प्रीमियम व लीज डीड पर विलंब शुल्क के ब्याज पर राहत देने लिए ओटीएस लाई गई है। प्राधिकरण के संपत्ति विभाग की तरफ से बहुमंजिला फ्लैटों के आवंटियों के लिए ओटीएस का प्रस्ताव रखा गया था। बोर्ड को बताया गया कि ओटीएस लागू होने से इन 2000 फ्लैटों की लीज डीड होने की संभावना बनेगी। बोर्ड के फैसले के बाद अब प्राधिकरण इसे लागू करने का कार्यालय आदेश शीघ्र जारी करेगा। सोमवार को लखनऊ में मुख्य सचिव व प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सीईओ एनजी रवि कुमार मौजूद रहे। वहीं बाकी बोर्ड सदस्य ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन


कहां कितने फ्लैटों पर लागू होगी ओटीएस
बीएचएस-05 में दो, बीएचएस-7 में 19, बीएचएस-10 में 116, बीएचएस-11 में 52, बीएचएस-12 में 284, बीएचएस-13 में 50, बीएचएस-15 में 152, बीएचएस-16 में 1221, बीएचएस-17 में 134 फ्लैट।


ऐमनाबाद बंधा पर रेगुलेटर का होगा निर्माण
बारिश के समय हिंडन नदी में बाढ़ का पानी शहर में आने से रोकने के लिए ऐमनाबाद बंधा पर रेगुलेटर का निर्माण होगा। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी मिल गई है। यह काम सिंचाई विभाग कराएगा। इसे बनाने का खर्च ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण करेगा। सिंचाई विभाग को इसके लिए 10.56 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। इस रेगुलेटर के बनने से बाढ़ के दौरान पानी शहर में आने से रोकने में मदद मिलेगी। बिसरख ड्रेन से डूब क्षेत्र में कटान को रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सीआईएसएफ कर्मियों को किराये पर आवास
नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होने वाले सीआईएसएफ के स्टाफ को किराए पर आवास उपलब्ध कराने पर प्राधिकरण बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए स्थित 467 फ्लैट खाली हैं। सभी फ्लैट एमआईजी व एलआईजी कैटेगरी के हैं। इससे नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होने वाले सीआईएसएफ के स्टाफ को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें