फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीटीयू में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी और एमएससी कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनईपी 2020 के अनुसार तैयार किया गया है यह नया पाठ्यक्रम
विज्ञापन

-शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने को एमटेक (अनुसंधान) भी शुरू
-5 उत्कृष्टता और अनुसंधान केंद्र खोलने की भी बनाई है योजना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी और अर्थशास्त्र में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी और एमएससी शुरू कर रहा है। इन नए पाठ्यक्रमों को एनईपी 2020 के अनुसार डिजाइन किया गया है। इससे अपेक्षित संख्या में क्रेडिट पूरा करने के बाद कई प्रवेश और निकास के विकल्प होंगे। छात्रों की शोध गतिविधियों को गति देने के लिए एमटेक (अनुसंधान) भी विभिन्न विषयों के लिए शुरू किया है।

इसके अलावा डीटीयू ने पांच उत्कृष्टता और अनुसंधान केंद्र खोलने की भी योजना बनाई है। कार्यकारी शिक्षा केंद्र पांच दिनों तक की अवधि वाले कामकाजी अधिकारियों को प्रशिक्षित करेगा। एक साल से ड्रोन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन उत्कृष्टता केंद्र काम कर रहा है। इसी तरह आपदाओं के लिए भी केंद्र काम कर रहे हैं। इन सबका मकसद अत्याधुनिक अनुसंधान करना है। इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय ने कैंपस में शुरू होने वाले नए पाठ्यक्रम, उत्कृष्टता केंद्र, कॉर्पोरेट संबंध और डिजिटल लर्निंग में हो रहे विकास की जानकारी दी।
विज्ञापन

-

डिजिटल शिक्षा का कार्यालय होगा स्थापित

डीटीयू के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय का फोकस छात्रों के बीच उन्नत अनुसंधान कौशल और विशेषज्ञता विकसित करना है, जो उन्हें सामाजिक समस्याओं के समाधान विकसित करने में सक्षम बनाएगा। यह छात्रों को अधिक कुशलता से पीएचडी करने में भी सक्षम बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि डीटीयू का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लोगों का विशेषाधिकार नहीं होनी चाहिए। सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सक्षम करने के लिए विवि डिजिटल शिक्षा की यात्रा शुरू कर रहा है। जहां डीटीयू डिजिटल शिक्षा का एक समर्पित कार्यालय स्थापित कर रहा है। यह कार्यालय डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास करेगा। ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्मों की उपलब्धता का विस्तार करेगा और अपने संकाय के साथ ऑनलाइन पाठ्यक्रम सामग्री तैयार करेगा।
विज्ञापन



कॉरपोरेट रिलेशनशिप कार्यालय बनेगा


डीटीयू ने कॉरपोरेट संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय में एक कॉर्पोरेट रिलेशनशिप कार्यालय बना रहा है। यह कार्यालय आईपी प्रबंधन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में शोधकर्ताओं का समर्थन करेगा। इसके अलावा इस कार्यालय का लक्ष्य अपने सीएसआर फंडों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के प्रस्तावों के साथ उद्योग तक पहुंचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें