फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू के रन फॉर विकसित भारत में दौड़े पांच हजार छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने युवाओं को खुद वोट डालकर दस-दस लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा
विज्ञापन


उत्साह बढ़ाने के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल व डीयू के पूर्व छात्र राजकुमार राव पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
डीयू में आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों से घिरी रन फॉर विकसित भारत में बुधवार को पांच हजार छात्रों व कुलपति सहित अन्य पदाधिकारियों ने दौड़ लगाई। इस दौरान कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने छात्रों से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए छात्र खुद भी वोट डालें और दस-दस लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर दौड़ में शामिल छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल व आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के पूर्व छात्र राजकुमार राव विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे।
रन फॉर विकसित भारत को कुलपति प्रो योगेश सिंह ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ का आयोजन सुबह सात बजे विश्वविद्यालय के गेट नंबर से एक से किया गया। दौड़ गेट नंबर चार से होते हुए खेल परिसर में संपन्न हुई। कुलपति ने छात्रों से आह्वान किया कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने में सभी छात्र अपनी भूमिका खोजें। दौड़ में एनसीसी, एनएसएस सहित पांच हजार छात्रों, विभिन्न कॉलेजों से नोडल ऑफिसर और स्पोर्ट्स शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजे प्रो बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो. श्री प्रकाश सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज अरोड़ा, खेल निदेशक डॉ. अनिल कुमार कलकल समेत अन्य पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता का बताया था उल्लंघन
डीयू के शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताते हुए दौड़ को आचार संहिता का उल्लंघन बताया था। शिक्षकों की ओर से कहा गया था कि यह आयोजन राजनीतिक रूप से प्रेरित है, जबकि डीयू की ओर से कहा गया था कि इसे मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भी विकसित भारत एम्बेसडर के सहयोग से कार्यक्रम के तहत आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन के संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अपना विरोध जताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें