फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम, रेंगती दिखी गाड़ियां: क्यों थमे आखिर पहिए?

Mon, 23 Sep 2024 07:07 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी कर्मचारियों को मुख्य सड़क से हटाया और ट्रैफिक को आगे बढ़ाया। इसके बावजूद करीब दो घंटे से अधिक समय तक लिंक रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी रही।
विज्ञापन
नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल के समीप सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन ने नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर ट्रैफिक रोक दिया। जिससे दलित प्रेरणा स्थल से लेकर ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-125 तक वाहनों लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें मुख्य सड़क से हटवाकर आवागमन को शुरू कराया, हालांकि करीब दो घंटे तक उनके धरना प्रदर्शन के कारण जाम की समस्या बनी रही। जिसके कारण लिंक रोड से ट्रैफिक को अन्य मार्गों पर भी डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन

दरअसल, सफाई कर्मचारियों को नियमित करने समेत तमाम मांगों को न माने जाने के कारण सफाई कर्मचारी दर्जनों की संख्या में सेक्टर-94 स्थित दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर पांच के सामने एकत्रित हो गए। इसके बाद यहां धरना प्रदर्शन करने लगे। जिसके वजह से महामाया से चिल्ला बॉर्डर व डीएनडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक रुक गया। 

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी कर्मचारियों को मुख्य सड़क से हटाया और ट्रैफिक को आगे बढ़ाया। इसके बावजूद करीब दो घंटे से अधिक समय तक लिंक रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी रही, जिसके कारण जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। इसका असर लिंक रोड से जुड़ने वाली सेक्टर-37, कालिंदी कुंज, सेक्टर-18 अंडरपास, सेक्टर-17 गोलचक्कर से लिंक रोड, डीएनडी व फिल्म सिटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

यहां से हटाए जाने के बाद सफाई कर्मचारियों ने नोएडा प्राधिकरण पर पहुंच कर भी अपना विरोध जताया। जिस वजह से सेक्टर-15 से सेक्टर-11 जाने वाले उद्योग मार्ग पर भी ट्रैफिक काफी देर तक प्रभावित रहा। इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद का कहना है कि सफाई कर्मचारियों ने दलित प्रेरणा स्थल के पास विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। जिसकी वजह से ट्रैफिक काफी धीमी हो गई। महामाया से कालिंदी कुंज व सेक्टर-37 की ओर वाहनों को डायवर्ट कर आगे निकाला गया। यह स्थिति करीब दो घंटे तक बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें