फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए चल रहीं पांच बेलर मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा की तीन-चार कंपनियों को बेचकर मुनाफा कमा रहे जारचा व जेवर के किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के जेवर और जारचा में खेत में बिखरी धान की पराली को एकत्र करते गांठों में बांधने के लिए पांच बेलर मशीन काम कर रही है। किसान के खेत से फ्री में पराली हटा दी जाती है। उसको हटाकर नोएडा की तीन से चार कंपनी में बेचकर होने वाला खर्चा निकाल रही है। एक किसान ने सब्सिडी पर मशीन खरीदी है। कृषि विभाग अन्य किसानों को भी जागरूक कर रही है।
कृषि विभाग के द्वारा पराली को गांठ बनाने वाली बेलर मशीन खरीदने पर किसान को 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के तहत जारचा के एक किसान ने मशीन खरीदी है। इसके अलावा जेवर में एक किसान के पास चार मशीनें मौजूद हैं। इस मशीन से खेत में बिखरी पराली एकत्र करके गांठों में बांध दी जाती है। गांठ में बांधने के बाद उसको नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तीन से चार कंपनियों को बेचा जा रहा है। उससे मशीन के संचालन में खर्चा समेत कुछ मुनाफा भी निकल जाता है। इन गांठों को बायोगैस प्लांट, पावर प्लांट और पेपर मिल में इस्तेमाल किया जा सकता है। बेलर मशीन की कीमत 3.52 लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

-जिले में किसान के खेत से फ्री में पराली हटाने के लिए पांच मशीन काम कर रही है। उसके मशीन से धान की कटाई होने के बाद किसान से संपर्क करके हटाने की मंजूरी ले लेते है। इसको लेकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
- राजीव कुमार, उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें