फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो केंद्रों पर हुई डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जनपद के दो केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता और अमीचंद इंटर कॉलेज कासना में प्रथम प्रश्न पत्र और द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता में प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हेतु कुल 450 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 426 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हेतु कुल 417 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 393 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, अमीचंद इंटर कॉलेज कासना में प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हेतु कुल 279 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 257 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हेतु कुल 253 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 230 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्टूबर से भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज में शुरु होंगी, जो तीन नवंबर तक चलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें