फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: RTE के पहले चरण की लॉटरी में 2231 बच्चों को सीट, DM बोलीं- लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 18 Feb 2026 07:37 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के लिए बुधवार को पहले चरण की लॉटरी निकाली। 2231 बच्चों को सीटें आवंटित हुईं। सीट आवंटन के बाद अभिभावकों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने जल्दबाजी में कई आवेदनों को निरस्त कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बुधवार को पहले चरण की लॉटरी निकाली गई। सत्यापित 2965 आवेदकों में से 2231 को निजी स्कूल की 25 प्रतिशत सीटें आवंटित हुईं। वहीं 734 बच्चों को स्कूल नहीं मिल पाया। सीटें आवंटित होने पर अभिभावकों ने विरोध जताया है। आरोप है कि विभाग की ओर से जल्दबाजी में आवेदनों को निरस्त कर दिया गया,जिससे बच्चों को स्कूल आवंटित न हो सके। आरोप है कि सभी दस्तावेजों के लगाने के बाद भी उन्हें इस कारण से निरस्त कर दिया गया है कि वह दिखाई नहीं दे रहे हैं। यदि दस्तावेज दिखाई नहीं दे रहे थे,तो अभिभावकों से संपर्क किया जा सकता था। विभाग हर साल हजारों आवेदन करा नहीं पता है। 

विज्ञापन


आरोप है कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए विभाग ने आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कहा कि बीएसए से निरस्त हुए आवेदनों की लिस्ट मांगाई जाएगी। यदि सत्यापन के समय जल्दबाजी में आवेदन निरस्त किए गए हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगाी। अधिक से अधिक बच्चों को दाखिला दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 

संस्थापक एनसीआर पैरेंट्स एसोसिएशन के संस्थापक सुखपाल सिंह तूर ने बताया कि हर साल सैकड़ों अभिभावक शिकायत करते हैं कि विभाग की ओर से आवेदनों को निरस्त कर दिया जा रहा है। पिछले कई साल में हजारों अभिभावकों को निराश होना पड़ता है। 
विज्ञापन


विभाग की ओर से दावे किए जाते हैं कि दाखिला नहीं लेने वाले स्कूलों पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई होगी,लेकिन अब तक एक भी स्कूल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभिभावक महीनों तक स्कूलों के चक्कर काटते रहते हैं,लेकिन उन्हें दाखिला नहीं मिल पाता है। विभाग अपनी नाकानी छुपाने के लिए दाखिलों को निरस्त कर देता है। जिससे कम ही बच्चों को सीटें आवंटित हो सके।

21 से शुरु होगी दूसरे चरण की प्रकिया
21 फरवरी से सात मार्च के बीच दूसरे चरण के तहत आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 9 मार्च को लॉटरी निकलेगी और 11 मार्च को सीट अलॉट होगी। वहीं तीसरा चरण 12 से 25 मार्च के बीच आवेदन करना होगा और बीएसए आवेदन पत्रों का सत्यापन और लॉक करेंगे। 27 मार्च को लॉटरी निकलेगी और 29 मार्च को सीट अलॉट होगी।

पहले चरण में 2231 बच्चों को सीटें आवंटित हुई हैं। जो आवेदन मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। उन्हें ही निरस्त किया गया है। पात्र सभी बच्चों को दाखिला दिलाया जाएगा। - राहुल पंवार,बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें