नोएडा। सेक्टर-33ए स्थित शिवालिक पार्क में चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इसका मुख्य आकर्षण केदारनाथ मंदिर रहेगा। फूलों की 120 से ज्यादा की प्रजातियों से कुल 29 आकृतियां तैयार की गई हैं। नोएडा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में लगभग 90 स्टॉल लगी है। इनमें 38 नर्सरी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 30-40 फीट ऊंची आकृति केदारनाथ मंदिर की बनाई गई है। साथ में नंदी और डमरू भी तैयार किए गए हैं। पियानो की आकृति बनी है। प्रवेश द्वार भी विभिन्न पुष्प समेत गन्ने से बनाया गया है। जन्नुर कला के माध्यम से तैयार किया गया। भगवान बुद्ध की सात फीट ऊंची आकृति तैयार की गई है। प्रदर्शनी में सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी। दूसरे दिन नृत्य नाटिका और शिव-पार्वती विवाह का होगा। तीसरे दिन सर्वत्रा बैंड की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन कवि सम्मेलन होगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्यूरो