फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: पैतृक संपत्ति के विवाद में मारपीट-फायरिंग, पुलिस ने होमगार्ड समेत दो को किया गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

पुलिस के अनुसार, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुजाना में युद्धवीर व रामलखन एक ही परिवार के हैं। रामलखन होमगार्ड है। कुछ दिन पहले पैतृक संपत्ति के बंटवारे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शुक्रवार को युद्धवीर पत्नी दया देवी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत पर जा रहे था। आरोप है कि रास्ते में रामलखन, अंकित और सुमन ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडे से हमला किया। इसमें युद्धवीर व दया देवी घायल हो गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुजाना में पैतृक संपत्ति के विवाद में शुक्रवार को ट्रैक्टर लेकर जा रहे दंपती पर लाठी-डंडे से हमला कर तमंचे से गोली चला दी गई। शनिवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर होमगार्ड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दुजाना में युद्धवीर व रामलखन एक ही परिवार के हैं। रामलखन होमगार्ड है। कुछ दिन पहले पैतृक संपत्ति के बंटवारे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शुक्रवार को युद्धवीर पत्नी दया देवी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत पर जा रहे था। आरोप है कि रास्ते में रामलखन, अंकित और सुमन ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडे से हमला किया। इसमें युद्धवीर व दया देवी घायल हो गए। 

घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसमें हमले के अलावा तमंचे से गोली चलाते आरोपी दिख रहा है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि घटना के बाद मारपीट का केस दर्ज कर होमगार्ड व एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। इस केस में अब फायरिंग की भी धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें