फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच दिन बाद बुझी डंपिंग ग्राउंड में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन बाद बुझी डंपिंग ग्राउंड में लगी आग
विज्ञापन


- 61 लाख लीटर का हुआ इस्तेमाल, तीन दमकल वाहन मौके पर तैनात
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पांच दिनों से जारी प्रयास के बाद आखिरकार डंपिंग ग्राउंड में लगी आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि एहतियात के तौर पर अभी भी फायर विभाग की ओर से तीन दमकल की गाड़ियों को मौके पर तैनात हैं। सोमवार शाम से लगी आग पर काबू पाने में करीब 61 लाख लीटर पानी का छिड़काव करना पड़ा। आग बुझते ही यहां के निवासियों ने राहत की सांस ली। निवासियों ने कहा कि यहां आग दोबारा न लगे इसके लिए संबंधित विभागों को ध्यान देना चाहिए।
सीफओ प्रदीप चौबे के मुताबिक आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। अभी तक की जांच में अराजक तत्वों की ओर से आग लगाने के साक्ष्य मिले थे। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां और प्राधिकरण के 20 टैंक का इस्तेमाल किया जा रहा था। टैंक और दमकल की गाड़ियां रोजाना 20 से 30 चक्कर लगा रही थीं। जहां आग लगी थी मैदान के लेवल को बराबर करने के लिए इसे कूड़े से पाटा गया था। यहां बड़े-बड़े गड्ढों में कूड़ा भरा हुआ है। गड्ढों के अंदर तक पानी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गड्ढों में हार्टिकल्चर वेस्ट डाला जाता है। इसी वेस्ट में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से दस जेसीबी तैनात की गई थी। जिनकी मदद से गड्ढों को खोदकर आग बुझाई गई। आग बुझाने के लिए दो शिफ्ट में 75-75 अग्निशमनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें