लिफ्ट के अचानक रुकने पर किया बंद, लोग को करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर -16 बी स्थित एसकेए ग्रीन आर्क सोसाइटी में निवासी के 25 मिनट तक फंसने की घटना के बाद रख रखाव टीम ने लिफ्ट को एतियातन बंद कर दिया है। लोगों को अन्य तीन लिफ्टों से आने-जाने के लिए कहा गया है। हालांकि एक लिफ्ट बंद होने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लोगों ने लिफ्ट दुरुस्त कराकर चालू कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को एसकेए ग्रीन आर्क सोसाइटी में दीपक शर्मा 27वें फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। अब शुक्रवार को इस मामले में टावर की लिफ्ट को दुरुस्त नहीं कराया गया है। बल्कि उसे बंद कर दिया गया है। ताकि दोबारा घटना न होने पाए। सोसाइटी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में एस्टर टावर करीब 30 मंजिल का है। बृहस्पतिवार शाम के समय वह 27वीं मंजिल से नीचे जा रहे थे। अचानक झटके के साथ लिफ्ट रुकी और वह 25 मिनट तक वह फंसे रहे। बाद में सूचना देने पर उनको निकाला गया। आरोप है कि घटना के बाद रख रखाव टीम और लिफ्ट ठीक करने वाले टेक्नीशियन को सूचना दी गई सही करने के लिए कोई नहीं आया। सोसाइटी में भले ही टावर में तीन लिफ्ट लगे हैं, 30 मंजिल भवन होने के कारण लोग परेशान हैं।