फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी की 13वीं मंजिल पर लगी आग, दमकल पहुंचने से पहले बुझाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-एक्जॉटिका ड्रीम वैली में लगी, कोई जनहानि नहीं
-समय रहते आग पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक्जॉटिका ड्रीम वैली सोसाइटी में मंगलवार को 13वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। स्थानीय लोगों और सोसाइटी प्रबंधन की सतर्कता के चलते आग पर दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि घटना की सूचना सुबह 11 बजे फायर स्टेशन को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही गौड़ सिटी फायर यूनिट को 11:01 बजे घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल वाहन करीब 11:10 बजे सोसाइटी पहुंचा। इस दौरान फायर स्टेशन ईकोटेक-3 की यूनिट भी सहायता के लिए रवाना हुई थी, लेकिन आग पूरी तरह बुझ जाने की जानकारी मिलने पर उसे रास्ते से ही वापस कर दिया गया। आग 13वीं मंजिल पर लगी थी। प्रारंभिक स्तर पर सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों और निवासियों ने आग बुझाने के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद पहुंची दमकल टीम ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें