फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 100 से अधिक विला मालिकों ने प्राधिकरण से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक विला मालिकों ने प्राधिकरण से की शिकायत
विज्ञापन

गोदरेज क्राउन रेजिडेंस प्रोजेक्ट के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गोदरेज गोल्फ लिंक्स क्रेस्ट के 100 से अधिक विला मालिकों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को याचिका देकर गोदरेज क्राउन रेजिडेंस प्रोजेक्ट के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि फेज चार में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण विला मालिकों के विशेष क्षेत्रों एवं लॉन को हटाकर किया गया है और उन्हें धोखाधड़ी करके सार्वजनिक क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया है।
टाउनशिप के फेज-4 में जिस जमीन पर नए टावर प्रस्तावित हैं, वह मूलरूप से ओपन एरिया, ग्रीन एरिया और निवासियों के विशेष उपयोग के लिए निर्धारित है। उनका कहना है कि विला खरीदते समय उन्हें जो लेआउट और नक्शे दिखाए गए थे, उनमें इन ऊंचे टावरों का कोई जिक्र नहीं था। याचिका में कहा गया है कि खरीदारों ने स्वीकृत लेआउट, प्लॉट साइज, फ्लोर प्लान और कानूनी आश्वासनों पर भरोसा करके निवेश किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ सहमति पत्र आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर लिए गए और प्राधिकरण को गुमराह किया गया। उनका दावा है कि ब्रोशर, रेरा दस्तावेज, अन्य कानूनी रिकॉर्ड में उपलब्ध जानकारी और मौजूदा विकास योजना के बीच अंतर है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिस स्थान पर पहले ग्रैंड एंट्रेस और हाई स्ट्रीट रिटेल प्लाजा प्रस्तावित था, वहां अब 25 मंजिला टावर बनाने की योजना है, जिसके कारण प्राकृतिक रोशनी, खुलापन, ग्रीन एरिया और टाउनशिप का मूल स्वरूप प्रभावित होगा।
विज्ञापन


वहीं याचिका में कहा गया है कि यह विवाद पहले से रेसा और अन्य अपीलीय मंचों पर लंबित है, इसलिए अंतिम निर्णय आने तक निर्माण कार्य, नई मंजूरियों और किसी तीसरे पक्ष को अधिकार दिए जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि निर्माण पर तत्काल रोक, विवादित क्षेत्रों की यथास्थिति बनाए रखना, तीसरे पक्ष को अधिकार न देना, मूल और संशोधित योजनाओं की जांच कराना, अंतिम निर्णय तक खरीदारों के हितों की रक्षा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें