ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में अग्निशम विभाग का फायर फाइटिंग रोबोट लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह रसायनिक गोदामों, तेल भंडारण स्थलों जैसे जोखिम भरे इलाकों में आग पर काबू पाने में सक्षम है। अधिकारियों का कहना है कि यह सुरक्षित दूरी से काम करता है और लंबे समय तक लगातार ऑपरेशन कर सकता है। इसके अलावा पीड़ित ट्रेस कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, ब्रीदिंग अपरेटस सेट जैसे अत्याधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए हैं। विक्टिम ट्रेस कैमरा आगजनी या इमारत ढहने जैसी घटनाओं में मलबे में फंसे लोगों की स्थिति का पता लगाने में कारगर है। इसकी मदद से राहतकर्मी अंदर फंसे लोगों तक तेजी से पहुंच पाते हैं। वहीं थर्मल इमेजिंग कैमरा धुएं और अंधेरे में भी यह कैमरा लोगों की लोकेशन बताने में सक्षम है। इसके जरिये घटनास्थल का तापमान मापा जाता है। जिससे बचाव कार्य और सुरक्षित हो जाता है। ब्यूरो
आधुनिक वाहन भी बने आकर्षण:
अग्निशमन विभाग ने आरवीवी (बचाव वाहन वैन), एमआरडीवीई (बहु आपदा प्रतिक्रिया वाहन) और एवीएलवीटी (उन्नत वेंटिलेशन सीढ़ी वाहन ट्रक) जैसे अत्याधुनिक दमकल वाहनों की भी प्रदर्शनी की है। वहीं पुलिस ने पीआरवी, डायल-112, एटीएस वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन की प्रदर्शनी लगाई है।