फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आई मंत्रा अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज सुरक्षित बाहर निकले, एसी में हुआ था शॉर्ट सर्किट
विज्ञापन

दमकल की छह गाड़ियाें ने एक घंटे में आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित आई मंत्रा अस्पताल की दूसरी मंजिल पर मंगलवार सुबह एसी में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही सभी मरीज व लोग बाहर निकल गए। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कमरे में रखी लेजर ऑपरेशन मशीन को नुकसान पहुंचा, जबकि फाॅल्स सीलिंग जल गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पश्चिम विहार के मेट्रो पिलर नंबर 262 के पास 400 गज में आई मंत्रा अस्पताल बना हुआ है। भूतल पर चश्मे की दुकान व दूसरी मंजिल पर लेजर मशीन से आंखों की सजरी की जाती है। मंगलवार सुबह 11.35 बजे दमकल विभाग को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने के बाद अस्पताल में मौजूद सभी कर्मचारी और मरीज सुरक्षित बाहर निकल गए थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। जांच के बाद दमकल अधिकारी ने बताया कि आग स्पिल्ट एसी में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई और फॉल्स सीलिंग को चपेट में ले लिया। आग से लेजर मशीन को नुकसान पहुंचा है। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग एक कमरे में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें