फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: अजनारा होम्स सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, फायर सेफ्टी उपकरण फेल, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sun, 01 Nov 2026 09:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आरोप है कि आग लगने के दौरान इमारत में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
अजनारा होम्स सोसायटी के फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के एक फ्लैट में खाना बनाते समय रविवार को चिमनी में अचानक आग लग गई। आग लगने से सोसायटी में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


दमकलकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आरोप है कि आग लगने के दौरान इमारत में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों ने काम नहीं किया।
 
वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि  सोसायटी के एक फ्लैट में खाना बनाते समय अचानक चिमनी में आग लग गई थी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने मिलकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें