नोएडा। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को 'वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' महारैली आयोजित हुई। इसमें शामिल होने के लिए नोएडा से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने उनकी बसों को जाने नहीं दिया। इसके कारण उन्हें निजी वाहनों और मेट्रो से दिल्ली जाना पड़ा। महारैली में 500 से अधिक लोगों के पहुंचने का लक्ष्य था। कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए रैली में भाग लिया। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कार्यकर्ताओं के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की। नोएडा से दिल्ली रवाना होने वालों में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव पुरुषोत्तम नागर, पवन शर्मा, सतेंद्र शर्मा, कांग्रेस नेताओं में राष्ट्रीय सचिव पूनम पंडित, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दिनेश अवाना, नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन, गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान, वरिष्ठ कांग्रेस पंडित प्रमोद शर्मा, श्याम सुंदर दीक्षित, सुमित पंडित, सोनू और वाहिद समेत अन्य शामिल रहे।