फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धमाके के मामले में प्राथमिकी दर्ज, ऑटो सवार का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्राइल दूतावास के मामले में संदिग्ध का बनाया जा रहा स्केच
विज्ञापन

गृह मंत्रालय जांच पर रख रहा है नजर, हर घंटे में ली जा रही रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इस्राइल दूतावास के समीप देसी बम से किए गए धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन दिन बाद तुगलक रोड थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस कई ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, जामिया नगर से ऑटो में सवार होकर नीली जैकेट पहनकर आए संदिग्ध का पुलिस को शनिवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिला था। गृह मंत्रालय की कमेटी पुलिस से जांच की हर घंटे रिपोर्ट ले रही है। जांच नई दिल्ली जिला पुलिस से लेकर पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तुगलक रोड थानाध्यक्ष प्रदीप रावत की शिकायत पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा-3 (जीवन या संपत्ति को खतरे में डालने वाला विस्फोट करने का दंड) के तहत प्राथमिकी (नंबर-219) दर्ज की गई है। विस्फोट मंगलवार शाम को पृथ्वीराज रोड पर प्लॉट संख्या-4 पर स्थित नंदा हाउस और प्लॉट संख्या-2 पर स्थित केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान की चहारदीवारी के क्षेत्र में हुआ। यहां झाड़ियां व पेड़-पौधे हैं और कोई सीसीटीवी नहीं है। गहरी साजिश का पता लगाने के लिए मामला स्पेशल सेल को सौंपा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जामिया नगर से ऑटो में बैठकर आए नीली जैकेट वाले संदिग्ध का स्कैच तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने कई ऑटो रिक्शा चालकों से पूछताछ की है। घटनास्थल से घड़ी का टूटा हुआ डायल और कुछ छर्रे भी मिले हैं। जांच अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। लैब में विस्फोट में इस्तेमाल किए गए घटकों का पता लगाने के लिए एकत्र किए गए नमूने भेजे गए हैं। साथ ही, पुलिस ने 12 ऐसे लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने विस्फोट की तेज आवाज सुनने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें