फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 से धोखा दे रहा था लिव-इन पार्टनर?: पांच साल से थे संबंध, फिर एक दिन दी महिला की मौत की खबर; केस दर्ज

Mon, 02 Mar 2026 05:36 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सहमति संबंध में रहने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने युवक राहुल बैंसला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका की बहन ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोज टाबर गार्डन सिटी-1 में सहमति संबंध में रहने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका की बहन ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। आरोपी युवक द्वारा बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। इस कारण आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

महिला की बहन ने अपनी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को उन्हें राहुल बैंसला नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचीं, तो उनकी बहन जमीन पर पड़ी हुई थीं। 

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि आरोपी युवक की ही इस घटना में संलिप्तता है। उसका मृतका से वर्ष 2020-21 से संबंध था। उसने महिला को विवाह का झांसा देकर धोखा दिया था। 12 दिसंबर 2025 को आरोपी की बुआ एवं बहन ने शिकायकर्ता के दिल्ली स्थित घर पर आए और धमकाने का प्रयास किया था।

महिला ने कहा कि उनकी बहन स्वभाव से अत्यंत खुशमिजाज और जीवन के प्रति उत्साही थीं। वह आत्महत्या जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती थीं। शिकायत में पुलिस से अनुरोध किया गया है कि घटनास्थल का वैज्ञानिक ढंग से जांच कराई जाए। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें