फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में नौ के खिलाफ मामला दर्ज: तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर मारपीट और फायरिंग, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 06:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

रबूपुरा में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना का आरोप गांव के बाबा गैंग पर लगा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फलेदा गांव में निजी कार्यक्रम में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर मारपीट व फायरिंग हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गांव फलेदा निवासी अशोक ने दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार रात में वह अपने बेटे संदीप के साथ घर के चबूतरा पर बैठे हुए थे। पड़ोस में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। तेज आवाज में डीजे चलाने से मना करने के दौरान गांव निवासी बाबा गैंग के कुछ लोग वहां पर पहुंचे और मारपीट करते हुए अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग की।

बताया जाता है कि अचानक फायरिंग होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में छुप गए। आरोपी पीड़ित व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लक्खी, पवन, संजू, विपिन, हेमंत, मोनू विजजन, भारत व प्रदीप समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें