फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव शिकारपुर में जमीन के विवाद को लेकर लाठी-डंडे और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में बाप-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने 10 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित इसराइल निवासी गांव शिकारपुर थाना तावडू ने बताया कि उसने अपने निजी जमीन में से आधा बिस्वा जमीन रास्ते के लिए छोड़ी हुई है, रास्ते की जमीन पर आरोपी जबरन कब्जा करना चाहते हैं और अक्सर रास्ते पर कुर्सियां डालकर बैठे रहते है। जिसकी वजह से बहन बेटियों को आने जाने में भारी जहमत का सामना करना पड़ता है। पीड़ित के मुताबिक कई बार आरोपियों से रास्ते में न बैठने के लिए कहा गया। लेकिन आरोपी बाज नहीं आए। पीड़ित का आरोप है कि गत 23 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे उसने आरोपियों से रास्ते से हटने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए ने अवैध तमंचे से हवाई फायर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसपर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का पुत्र फजल बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी खालिद ने उसके पुत्र के ऊपर चाकू से जान से मारने की नीयत हमला कर दिया। जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी खालिद, जाकर, नस्सर, महमूद, शरीफ, मनीष, आमिर, तौहीद, इक्का और शुब्बद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें