फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीनी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत 6 पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के सुहेड़ी मोमदीनपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष का आरोप है कि फरसे और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में लापरवाही बरत रही है। गांव निवासी विजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब 40 साल पहले उनका भाइयों से पैतृक जमीन का बंटवारा हो गया था। बंटवारे के बाद उनके हिस्से की जमीन उनके पास ही है। आरोप है कि उनके एक भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसके चलते गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके भाई से जमीन का फर्जी बैनामा अपने नाम करा लिया। शुक्रवार रात आरोपी पक्ष उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा था। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने हमला कर जान से मारने की धमकी दी। विजयपाल और उसके बेटे नरेंद्र को आरोपियों ने घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी पक्ष के जगदीश, विकास उर्फ प्रधान, रामोतार, राघवेंद्र और सुनीता समेत 6 खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें