नौवें फ्लोर पर रहने वाली कृति अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार रात वह ऑफिस से घर पर पहुंची थीं। बेटियां लिविंग एरिया में टीवी देख रही थीं। वह बेटियों को खाना खिलाने बेडरूम में ले गईं। इसके एक मिनट बाद ही प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा टूटकर फर्श पर आ गिरा। उन्होंने इसकी सूचना मेंटेनेंस टीम को दी।
आरोप है कि टीम ने आने से इनकार कर दिया। हंगामा करने के बाद मेंटेनेंस टीम पहुंची, लेकिन किसी तरह की मदद करने से मना कर दिया, साथ ही सफाई सुबह तक कराने की बात कही।
कृति का कहना है कि पहले भी दो बार इसी जगह से प्लास्टर गिर चुका है। बिल्डर ने उसकी मरम्मत करा दी थी, लेकिन अब तीसरी बार प्लास्टर गिरा है। निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने प्राधिकरण से शिकायत की है। उधर, निवासियों में भी बिल्डर के खिलाफ रोष है।