तावडू। शहर में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि दिवस धूमधाम से मनाया गया। भगवान वाल्मीकि सहित भगवान राम-लक्ष्मण, लव कुश, मां सीता, हनुमान आदि की सुंदर मनमोहक झांकियों के साथ शहर में परिक्रमा की गई।
रामेश्वर दयाल सूंधिया ने बताया कि भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा नगर के वार्ड 13 स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर बीच बाजार से होते हुए रेवाड़ी रोड पटौदी रोड होते हुए वापस वाल्मीकि मंदिर पर पहुंची। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ झांकियां निकाली। जहां नगर के मुख्य चौक चौराहों पर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मास्टर रामेश्वर दयाल के अलावा 84 के चौधरी संजय कुमार, वाल्मीकि मंदिर के महंत सुभाष, सुनील लूहेरा, अनिल कुमार, मनोज कुमार,सुनील लुहेरा, बाबा अमरनाथ, मामचंद, अशोक कुमार, राजकुमार, लालचंद गोगजाका, रामस्वरूप, रोशन लाल, मदन सिंह,हरि सिंह आदि लोग सम्मिलित हुए।